कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसान संगठनों द्वारा बुलाये गये ‘भारत बंद’ का समर्थन किया है. कांग्रेस नेता ने दावा किया कि संसद से पारित कृषि संबंधी विधेयक देश के किसानों को गुलाम बना देंगे. पार्टी महासचिव
प्रियंका गांधी ने भी किसानों के प्रदर्शन का समर्थन किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि ये कृषि विधेयक ‘ईस्ट इंडिया कंपनी राज’ की याद दिलाते हैं.
राहुल गांधी ने शुक्रवार सवेरे ट्वीट कर कहा, ‘‘एक त्रुटिपूर्ण जीएसटी ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग को बर्बाद कर दिया. नए कृषि कानून हमारे किसानों को गुलाम बना देंगे.”
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, ‘‘किसानों से एमएसपी छीन ली जाएगी. उन्हें ठेके पर खेती के जरिए खरबपतियों का गुलाम बनने पर मजबूर किया जाएगा. न दाम मिलेगा, न सम्मान. किसान अपने ही खेत पर मजदूर बन जाएगा.” उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा के कृषि विधेयक ईस्ट इंडिया कंपनी राज की याद दिलाते हैं. हम ये अन्याय नहीं होने देंगे.”
वहीं किसान संगठनों के भारत बंद का समर्थन करते हुए कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘‘पेट में अंगारे और मन में तूफ़ान लिए देश का अन्नदाता किसान और भाग्यविधाता खेत मज़दूर भारत बंद करने को मजबूर है. अहंकारी मोदी सरकार को न उसके मन की व्यथा दिखती न उसकी आत्मा की पीड़ा महसूस होती.” उन्होंने कहा, ‘‘आइये, भारत बंद में किसान-मज़दूर के साथ खड़े हों, संघर्ष का संकल्प








0 Comments